कांकेर| जिला मुख्यालय के शासकीय पीएम श्री नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी की जा ही है। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर और जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा सहित पीडब्ल्यूडी, विद्युत मंडल, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, नगर पालिका, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।


