गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

भास्कर न्यूज | बरहरवा/साहिबगंज 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी सनी कुमार दास के नेतृत्व में बरहरवा पतना चौक से स्टेशन चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में प्रशासनिक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यालय की छात्राओं तथा स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान मध्यम आवाज में देशभक्ति गीत बजाए गए, वहीं शामिल लोगों ने भारत माता की जय के नारों के साथ वीर शहीदों को नमन किया। यात्रा पतना चौक से प्रारंभ होकर बरहरवा मेन रोड होते हुए स्टेशन चौक पर जाकर संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सनी कुमार दास ने उपस्थित सभी लोगों से गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की तथा 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *