गणतंत्र दिवस के दिन बेच रहे थे शराब:कोई क्रिकेट ग्राउंड के पास तो कोई धान खरीदी केंद्र के पास खोज रहे थे ग्राहक, महिला समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

थाना कुम्हारी, थाना पुरानी भिलाई एवं ACCU पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब बेचते हुए 2 महिलाओं सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में कुल 352 पौवा अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 35,600 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर शराब जब्त कर ली है। जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिमतारा में क्रिकेट मैदान के पास सुलभ शौचालय, निरंजन आश्रम तथा थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर और बजरंग पारा के आसपास कुछ लोग अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीमों ने तत्काल मौके पर दबिश दी। देशी शराब के साथ गिरफ्तार
दबिश के दौरान ग्राम लिमतारा निवासी रंजीत शिवारे (38 वर्ष) के कब्जे से 30 पाव शोले देशी मसाला शराब तथा गंगाप्रसाद सिवारे (36 वर्ष) के पास से 32 पाव शोले देशी मसाला शराब जब्त की गई। इसी तरह चंद्रहास (24 वर्ष) एवं मीना सिवारे (30 वर्ष) दोनों निवासी लिमतारा के कब्जे से धान खरीदी केंद्र के पास 61 पाव देशी मसाला शराब बरामद की गई। भिलाई-3 थाना क्षेत्र में भी हुई कार्रवाई
वहीं थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर से दिनेश पाल उर्फ दीनू एवं राम प्रकाश चौबे के पास से 142 नग देशी पौवा एवं 48 नग गोवा शराब, कुल कीमत 19,400 रुपए जब्त की गई। इसके अलावा बजरंग पारा क्षेत्र से ममता भारती (36 वर्ष) को भी अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान एक साइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *