गणतंत्र दिवस .जिला स्तरीय समागम में सर्वोत्तम सांस्कृतिक प्रस्तुति और झांकी का होगा सम्मान

भास्कर न्यूज | जालंधर गणतंत्र दिवस मौके पर 26 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय समागम की रिहर्सल का जायजा डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने वीरवार को लिया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों द्वारा पेश किए जाने वाले देश भक्ति की भावना पर आधारित सांस्कृतिक प्रोग्राम की रिहर्सल देखी और विद्यार्थियों एवं उनके अध्यापकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों कोपूर्ण ऊर्जा, अनुशासन और आत्म विश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां देने के लिए उत्साहित किया ताकि समागम को यादगार बनाया जा सके। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि जिला स्तरीय समागम के दौरान पंजाब के माइंस एंड जियोलॉजी, जल संसाधन एवं भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे और ध्वजारोहण की रस्म अदा करेंगे। जिला स्तरीय समागम के दौरान विभिन्न टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। जबकि विभिन्न विभागों द्वारा पंजाब सरकार की लोक कल्याण योजनाओं को दर्शाती हुई झांकियां निकाली जाएंगी। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा मास पीटी शो के अलावा देश भक्ति की भावना से भरा सांस्कृतिक समागम पेश किया जाएगा। समागम के दौरान देश के आजादी संग्राम में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न विभागों के शानदार कार्य प्रदर्शन वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों और विभिन्न क्षेत्रों में नाम रौशन करने वाली हस्तियों को सम्मानित करने के साथ-साथ जिला स्तरीय समागम के दौरान सर्वोत्तम सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा सर्वोत्तम झांकी को भी सम्मानित किया जाएगा। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय त्योहार है, जिसे जिला प्रशासन द्वारा देश भक्ति की भावना, उच्च मापदंडों और पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर एडीसी एडीसी अमनिंदर कौर, जीए रोहित जिंदल, एसडीएम और असिस्टेंट कमिश्नर जनरल मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *