कांकेर के नरहरदेव स्कूल मैदान में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद भोजराज नाग ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस साल परेड का मुख्य आकर्षण हॉर्स राइडर्स का दल रहा, जिसमें पहली बार सरेंडर नक्सली भी शामिल हुए। नक्सल संगठन छोड़कर मुख्यधारा में लौटे इन 6 सरेंडर नक्सलियों ने मात्र 15 दिनों के प्रशिक्षण के बाद घुड़सवारी के स्टंट दिखाए। उन्होंने भास्कर टीम से अपने अनुभव साझा किए और अपने अन्य साथियों से भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की। ‘रोड सेफ्टी’ थीम पर झांकी परेड के बाद अलग-अलग विभागों की झांकियां प्रदर्शित की गईं। आदिवासी विकास विभाग की झांकी में बस्तर की आदिवासी कला संस्कृति को दर्शाया गया, जबकि पुलिस विभाग ने ‘रोड सेफ्टी’ थीम पर झांकी निकालकर यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और लोकगीतों पर आधारित सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां दीं।


