77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस का लंबा इंतजार खत्म हो गया। यहां सोमवार को कांग्रेस को नया जिला कार्यालय को तोहफा मिला।सवाई माधोपुर के बजरिया स्थित टोंक रोड (एच.पी. पेट्रोल पंप के सामने) कांग्रेस के नये जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिसके बाद यहां ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बामनवास विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्षा इंदिरा मीणा रहीं। जिन्होंने फीता काटकर नये कार्यालय का उद्घाटन किया। जिलाध्यक्ष बोली, यह भवन नहीं लोगों की समस्याओं के समाधान का केंद्र बनेगा कांग्रेस मीडिया प्रभारी अमन खान ने जानकारी देते हुए बताया कि सवाई माधोपुर में कांग्रेस की गतिविधियों को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से बनाए गए इस कार्यालय का उद्घाटन विधायक इंदिरा मीणा ने विधिवत रूप से किया। जिसके बाद 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में उन्होंने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और उपस्थित सभी कांग्रेस जनों को संविधान की रक्षा एवं राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई बांटकर गणतंत्र दिवस की खुशियां मनाई गईं। इस कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदिरा मीणा ने कहा कि यह नया कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और लोगों की समस्याओं के समाधान का केंद्र बनेगा। गणतंत्र दिवस पर इसका शुभारंभ हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


