गणतंत्र दिवस पर जिनके हाथ नहीं, उनको मिलेंगे इलेक्ट्रिक हैंड:​​​​​​​खाना, लिखना और डिजाइनिंग जैसे काम कर सकेंगे, भोपाल सिविल अस्पताल में मेगा कैंप

मध्यप्रदेश में अब बिना हाथ वाले लोगों के सरकार गणतंत्र दिवस पर इलेक्ट्रिक हैंड लगवाएगी। जिससे वे खाना, लिखना, डिजाइनिंग और वस्तुओं को पकड़ने जैसे दैनिक कार्य आसानी से कर सकेंगे। इसके लिए राजधानी के हथाईखेड़ा सिविल अस्पताल में मेगा कैंप का आयोजन किया गया है। कैंप में जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उनके आधार कार्ड की फोटो कॉपी और उनकी फोटो के साथ रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जिससे उन्हें यह इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स मुफ्त में लगाए जा सकें। यह कैंप 26 जनवरी के साथ साथ 27 जनवरी को भी आयोजित किया जाएगा। डिवाइस मॉडर्न तकनीक पर बेस्ड है इसके लिए मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इनाली फाउंडेशन के साथ करार किया है। अधिकारियों के द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि यह डिवाइस मॉडर्न तकनीक पर बेस्ड है। जिसकी मदद से वर्तमान में जो लोग हाथ ना होने के कारण जीवन में कठिनाई महसूस करते हैं, उन्हें यह काफी राहत देगा। साथ ही, दैनिक कार्य से जुड़े काम भी इलेक्ट्रिक हैंड से कर सकेगा। 26 और 27 जनवरी को लगेगा मेगा कैंप स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसके लिए 26 और 27 जनवरी को मेगा कैंप आयोजित किया जा रहा है। जिसमें यह मुफ्त इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक हैंड्स लगवाए जाएंगे। यह सुविधा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की यह महत्वपूर्ण पहल राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत की गई है। किन लोगों को मिलेगा इसका फायदा CMHO बोले- डीईआईसी में भी कर सकते हैं संपर्क मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि ऐसे लोग जिनके कोहनी से निचला हिस्सा नहीं है, वे नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा कोई परेशानी होने पर जिला चिकित्सालय परिसर स्थित जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र में भी संपर्क किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *