गणतंत्र दिवस पर लोगों ने तिरंगे को सलामी दी

चिरमिरी | गणतंत्र दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ा बाजार में एसटी-एससी-ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभय जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का गायन किया गया। अभय जायसवाल ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस के महत्व, भारतीय संविधान, नागरिक अधिकारों व कर्तव्यों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। वहीं हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की भी प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, शिक्षा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इसी क्रम में गणतंत्र दिवस पर वार्ड क्रमांक 32 गोदारीपारा में भी मोहल्लेवासियों के बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *