गणतंत्र दिवस पर 76 प्रतिभाएं होंगी सम्मानित:ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर करेंगे ध्वजारोहण, स्कूल के बच्चे देशभक्ति के गीतों पर देंगे प्रस्तुति

भरतपुर में जिला स्तरीय 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस लाइन में मनाया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही वीरांगनाओं का भी सम्मान किया जाएगा। 76 प्रतिभाओं का होगा सम्मान कार्यक्रम में 76 प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। ठीक 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। 9 बजकर 5 मिनट पर मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। 9 बजकर 20 मिनट पर माननीय राज्यपाल महोदय का संदेश पढ़ा जाएगा। बच्चे देशभक्ति के गीतों पर देंगे प्रस्तुति 9 बजकर 35 मिनट पर वीरांगनाओं का सम्मान होगा। 9 बजकर 45 उल्लेखनीय कार्य करने वाली जिले की प्रतिभाओं का सम्मान होगा कर उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। 10 बजकर 5 मिनट पर स्कूल के बच्चे देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुति देंगे। 10 बजकर 25 मिनट पर सामूहिक व्यायाम किया जाएगा। 10 बजकर 35 मिनट झांकियों का प्रदर्शन होगा। 10 बजकर 50 मिनट पर पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जायेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *