गणेश उत्सव : कानफोड़ू साउंड पर डीजे संचालकों पर होगी कार्रवाई

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव गणेश उत्सव की शुरुआत बुधवार से हो रही है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। शहर में रोजाना 100 जवानों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा फिक्स पाइंट और बाइक, पैदल पेट्रोलिंग टीम भी मौजूद रहेगी। मंगलवार को पुलिस प्रशासन के अफसरों ने जवानों को भी ब्रीफ किया। पुलिस ने निर्धारित मापदंड से अधिक डेसीबल में डीजे बजाने वाले संचालकों पर भी कार्रवाई की तैयारी है। एएसपी राहुल देव शर्मा ने ब​ताया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए रोजाना 100 जवान अलग-अलग हिस्से में तैनात रहेंगे। इसके अलावा ड्रोन से भी संवदेनशील हिस्सों की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा डीजे संचालकों को पहले ही निर्धारित गाइडलाइन के मुताबिक साउंड का उपयोग करने कहा गया है। नियम विपरीत तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। एएसपी शर्मा ने बताया कि शहर के विभिन्न चौक चौराहों में स्टेटिक पाइन्ट ड्यूटी, आउटर क्षेत्र में आउटर पेट्रोलिंग, भीतरी हिस्से में बाइक पेट्रोलिंग एवं पैदल पेट्रोलिंग ड्यूटी लगाई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *