लोहगढ़ गेट स्थित गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर समारोह का आयोजन किया गया। मंदिर के पंडित पवन शर्मा की अध्यक्षता में किए समारोह में कई भक्तजन पहुंचे। इस मौके पर पंडित पवन शर्मा की तरफ से संगत के सहयोग से सारे मंदिर का सुंदर शृंगार किया। पंडित शर्मा ने मंदिर में विराजमान रिद्धि सिद्धी के साथ गणेश जी की मूर्ति का पंचामृत स्नान करवाया। इसके बाद मोदक लड्डू समेत कई फल भोग के लिए रखे गए।
शाम को शुरू हुए समारोह में पंडित शर्मा ने मंत्रोच्चारण करके पवित्र ज्योति जलाई। उन्होंने गणेश जी की कथा सुनाकर महिलाओं को सराबोर किया। वहीं मंदिर में माथा टेकने वाले भक्तों की तरफ से गणपति जी पर पुष्प वर्षा की। पाठ के बाद महिलाओं ने मिलकर गणेश जी की आराधना की। वहीं रात को हरिनाम संकीर्तन किया गया। इस मौके पर कई भक्तजन मौजूद थे।


