गदईपुर की गली नं. 2 में सीवर जाम से लोग बेहाल

जालंधर | वार्ड 2 में गदईपुर की गली नंबर-2 में सीवर जाम की समस्या ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लंबे समय से चली आ रही इस परेशानी के कारण स्थानीय निवासी नारकीय स्थिति में जीवन बिताने को मजबूर हैं। नगर निगम और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आसपास स्थित फैक्ट्रियों का प्रदूषित पानी सीधे सीवरेज सिस्टम में छोड़ा जा रहा है। निर्धारित क्षमता से अधिक पानी आने के कारण सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं और गंदा पानी गलियों में भर गया है। हालात इतने खराब हैं कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है, वहीं बदबू और गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। -हरदीप सिंह, गदईपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *