गरियाबंद अश्लील डांस…ओडिशा की डांसर गिरफ्तार:आयोजकों के मामले में सहआरोपी, मुचलके पर रिहा

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ऑर्केस्ट्रा में अश्लील डांस मामले में पुलिस ने ओडिशा की एक डांसर को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। डांसर को धर्मसाला थाना को पेश किया गया, जिसके बाद उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। डांसर सुचित्रा जेना ने 8 जनवरी को उरमाल में आयोजित ऑर्केस्ट्रा में डांस किया था। उसे इस मामले में आयोजकों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में सह-आरोपी बनाया गया है। पुलिस अभी भी ओडिशा में मौजूद है और 9 जनवरी को ऑर्केस्ट्रा में डांस करने वाली डांसर निशा महाराणा की तलाश कर रही है। निशा ने कार्यक्रम से पहले एक वीडियो जारी कर भीड़ जुटाने की अपील की थी। पहले देखिए तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ऑर्केस्ट्रा की डांसर्स ने अश्लील डांस किए। लड़कियां अर्धनग्न होकर नाचती रहीं। मंच पर कपड़े उतारकर पब्लिक को प्राइवेट पार्ट्स दिखाती रहीं। कार्यक्रम में मौजूद SDM तुलसी दास मरकाम और पुलिसकर्मी पैसे लुटाते रहे। VIDEO भी बनाते नजर आए। SDM तुलसी दास मरकाम की मौजूदगी में अश्लील डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने SDM तुलसी दास मरकाम को हटा दिया है। SDM के खिलाफ जांच कमेटी बनाई गई। जिसके बाद आयोजन समिति के 14 सदस्य गिरफ्तार किए गए। वहीं मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम के खिलाफ आज से जांच शुरू होगी। इससे पहले SP वेदव्रत सिरमौर्य ने ऑर्केस्ट्रा डांसर्स से KISS लेने वाले और मस्ती करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। देवभोग थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक डिलोचन रावटे और आरक्षक शुभम चौहान और आरक्षक जय कंसारी को सस्पेंड किया था। ओडिशा धर्मसाला थाना, जिला जजपुर, में पेश किया गया। उसे धारा 296, 3-5 बी.एन.एस. के तहत गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। डांसर सुचित्रा जेना ने 8 जनवरी को उरमाल में आयोजित कार्यक्रम में डांस किया था। उसे इस मामले में आयोजकों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में सह-आरोपी बनाया गया है। पुलिस अभी भी ओडिशा में मौजूद है और 9 जनवरी के आयोजन में शामिल एक अन्य डांसर निशा महाराणा की तलाश कर रही है। निशा ने कार्यक्रम से पहले एक वीडियो जारी कर भीड़ जुटाने की अपील की थी। 9 जनवरी को हुए कार्यक्रम में कथित तौर पर अश्लील डांस का आयोजन किया गया था, जिसमें एक एसडीएम भी थिरकते हुए नजर आए थे। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेद व्रत सिरमौर ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। देवभोग के फैजुल शाह ने बताया कि 5 जनवरी से 9 जनवरी तक उरमाल में हुए कार्यक्रम में लिखित शिकायत मिलने पर अश्लीलता परोसने के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसमें बताया गया कि महिला ने अश्लील डांस किया था। 9 जनवरी को डांस करने वाली महिला की अभी तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *