गरियाबंद के गजपल्ला वाटरफॉल में युवती की डूबने से मौत:रायपुर से दोस्तों संग घूमने आई 19 साल की युवती, सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद स्थित गजपल्ला वाटरफॉल में रायपुर से घूमने आई 19 वर्षीय महविस खान की डूबने से मौत हो गई। घटना दोपहर 2 से 3 बजे के बीच की है। महविस अपने 4 सहेलियों और 2 युवकों के साथ वाटरफॉल घूमने आई थी। वह झरने में नहाने नीचे उतरी और पानी में समा गई। सूचना मिलते ही पांडुका थाना पुलिस और गरियाबंद रेंज की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन में जुटी है। वन एसडीओ मनोज चंद्राकर ने बताया कि गजपल्ला वाटरफॉल पर्यटकों के लिए प्रतिबंधित है। यहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। जंगल के भीतर स्थित इस झरने तक जाने के कई रास्ते हैं। कुछ रास्तों पर रोक लगाई गई है, लेकिन लोग दूसरे रास्तों से पहुंच जाते हैं। लड़के लगा रहे हैं छलांग, वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लोग यहां खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। गजपल्ला वाटरफॉल के पास एक पेड़ है, जिस पर मधुमक्खियों के छत्ते हैं। वहां से नाबालिग और युवक 70-80 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा रहे हैं। चिंगरा पगार में भी लोग पेड़ों की जटाओं से लटककर खतरनाक करतब दिखा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *