गरियाबंद जनपद पंचायत में BJP का परचम:पांचों जनपद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष जीते, देवभोग में निर्विरोध जीत

गरियाबंद जिले के सभी पांच जनपदों में भाजपा ने परचम लहराया है। सभी जनपदों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष चुने गए हैं। देवभोग जनपद में भाजपा के बहुमत के चलते पद्मलया निधि निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। पद्मलया, पूर्व जनपद अध्यक्ष जितेंद्र निधि की बहू हैं। उनके पति सुशील निधि भाजपा नेता हैं और पंडरा माली समाज के युवा प्रभाग के प्रमुख हैं। चुनाव जीतने के बाद छोड़ी पार्टी उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस जिला महामंत्री सुधीर अग्रवाल को 11 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी देवेंद्र ठाकुर को 5 वोट मिले। एक सदस्य मतदान नहीं कर सके। चुनाव जीतने के बाद सुधीर अग्रवाल ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। पंडरा माली समाज की बहुलता माडागांव जनपद क्षेत्र से पद्मलया तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। यह क्षेत्र पंडरा माली समाज की बहुलता वाला है। इससे पहले जितेंद्र निधि और यशोदा बीसी भी इसी क्षेत्र से निर्विरोध जनपद सदस्य चुने गए थे। सभी में भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीते मैनपुर जनपद में भाजपा की मोहना नेताम अध्यक्ष बनीं। कांग्रेस की नंद कुमारी राजपूत दूसरी बार उपाध्यक्ष चुनी गईं। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष माखन कश्यप प्रस्तावक नहीं मिलने के कारण नामांकन नहीं भर सके। मैनपुर को छोड़कर अन्य सभी जनपदों में उपाध्यक्ष पद भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीता है। जिले के पांचों जनपद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *