गरियाबंद जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा:11 में से 7 सीटों पर BJP समर्थित प्रत्याशी जीते; एक सीट पर रिकाउंटिंग के बाद बदला परिणाम

गरियाबंद जिला पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। जिला बनने के बाद तीसरे पंचवर्षीय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने कुल 11 में से 7 सीटें जीतकर पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल किया है। तीसरे चरण के मतदान में पार्टी ने 5 में से 4 सीटें अपने नाम कीं। फिंगेश्वर ब्लॉक में 3 में से 2 सीटें और देवभोग ब्लॉक की दोनों सीटें भाजपा के खाते में गईं। इस जीत के साथ अब जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा का ही होगा। कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़े इंद्रजीत की जीत क्षेत्र क्रमांक 3 में कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़े इंद्रजीत महाड़िक ने भाजपा प्रत्याशी चंद्र शेखर साहू को 2000 से अधिक वोटों से पराजित किया। क्षेत्र क्रमांक 10 में दो बार की जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल ने 5000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। क्षेत्र क्रमांक 11 में भाजपा के शोभा चंद्र पात्र ने कड़े मुकाबले में पार्टी के बागी उम्मीदवार देशबंधु नायक को 751 वोटों से हराया। दोनों माली समाज से थे और क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। रिकाउंटिंग के बाद बदला परिणाम एजेंटों से मिले गणना पर्ची के आधार पर भाजपा की नंदिनी ढीढी 142 मतों से जीत की खुशी भाजपा मना रही थी। लेकिन मुख्यालय में गणना और रिकाउंटिंग के बाद परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आ गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र क्रमांक 1 से होमा देवी सांग की 29 मतों से जीत हुई है। क्षेत्र वार जानिए सदस्यों की स्थिति

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *