छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक सड़क हादसे में सरपंच प्रत्याशी की मौत हो गई। प्रत्याशी कुसुमा चंद्राकर (56) अपने पति के साथ बाइक में जा रही थी तभी सड़क पर गिर पड़ी उनके ऊपर से ट्रक गुजर गया। देवभोग थाना क्षेत्र की घटना है। पति देवानंद चंद्राकर ने बताया कि वे दोनों बाइक से ओडिशा की ओर जा रहे थे तभी सामने से ट्रक आ रहा था और गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया जिससे पत्नी नीचे गिर गई, ट्रक का अगला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। कोड़की पारा में सरपंच पद की प्रत्याशी थी मृतिका कोड़की पारा पंचायत की साहस खोल के रहने वाली है और इसी पंचायत से वह सरपंच पद की प्रत्याशी थी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हो गया है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। फरार चालक की तलाश जारी देवभोग पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएएनएस की धारा 281 और 106(1) (लापरवाही से वाहन चलाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।


