गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बकली गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान आगजनी की घटना भी हुई, जिसमें तीन से चार वाहन जलकर खाक हो गए। स्थिति को देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यह विवाद लगभग चार माह पहले हथखोज गांव में राहगीरों से लूटपाट और मारपीट के एक वायरल वीडियो से जुड़ा है। उस घटना के बाद फिंगेश्वर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद शिकायतकर्ता के साथ की मारपीट जेल से छूटने के बाद आज आरोपियों ने बकली गांव में शिकायतकर्ता को देखते ही मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते यह मामला दो समुदायों के बीच संघर्ष में बदल गया। एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हथियारों से हमला किया। आरोपियों के घरों में लगाई आग इसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने आरोपियों के घरों में आग लगा दी। इस आगजनी में तीन से चार गाड़ियां भी जल गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांव में भारी संख्या में बल तैनात कर दिया है। अग्निशमन वाहन और एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।


