गरियाबंद में 10 नक्सली ढेर:गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- शिक्षकों की हत्या करने वाले नक्सलियों को किसी पुनर्वास नीति का लाभ नहीं मिलेगा

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों को नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग में बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान 10 नक्सली मारे गए हैं। कई वरिष्ठ नक्सली नेताओं के नेटवर्क को भी तोड़ा गया है। गृहमंत्री ने कहा कि शिक्षकों की हत्या करने वाले नक्सलियों को किसी पुनर्वास नीति का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। सुरक्षा बलों ने जंगलों में विशेष अभियान चलाकर नक्सलियों के ठिकानों का पता लगाया। नई भर्तियों से पुलिस बल को मजबूत कर रही – गृहमंत्री गृहमंत्री ने पुलिस भर्ती का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने 5 साल में कोई भर्ती नहीं की। वर्तमान सरकार नई भर्तियों से पुलिस बल को मजबूत कर रही है। उन्होंने जीएसटी सुधारों की भी जानकारी दी। केंद्र सरकार ने 5 से 12 लाख रुपए तक की आय पर टैक्स समाप्त कर दिया है। जीएसटी में अब चार की जगह दो स्लैब हैं। खाद्य सामग्री पर कर शून्य कर दिया गया है। कई उत्पादों पर कर 10 प्रतिशत तक कम किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *