गरियाबंद से आया एक हाथी, 12 गांव में अलर्ट

धमतरी| धमतरी वन मंडल में एक हाथी फिर से आ गया है। यह हाथी 31 दिसंबर को गरियाबंद क्षेत्र से प्रवेश किया। शाम करीब 5 बजे अंतिम बार कक्ष क्रमांक 338, 337 होते हुए 349 में देखा गया। फिलहाल, हाथी उत्तर तुमबाहरा क्षेत्र में मौजूद है। वन विभाग ने सुरक्षा के दृष्टि से नगरी क्षेत्र के भैंसामुड़ा, मटियाबहरा, तुमबाहरा, चारगांव, जबर्रा, बिलभद्दर, कल्लेमेटा, डोंगरडुला, संबलपुर, अमाली, छिपली और गोरेगांव जैसे गांवों में अलर्ट जारी किया है। हाथी की निगरानी और सुरक्षा के लिए झम्मन कश्यप, रामकुमार ध्रुव, शेख अब्दुल कादिर, राजाराम साहू, तुलाराम ध्रुव व अन्य तैनात है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *