गरीबों के लिए वरदान साबित होगा बजट

लुधियाना | जिला भाजपा कार्यालय दुगरी में जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान व प्रेस सचिव डॉ. सतीश कुमार ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए बजट पर खुशी जाहिर करते हुए कहा ये गरीबों, मध्यम वर्गीय वर्ग के साथ सभी के लिए शानदार बजट साबित होगा। जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि वत्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट में कई अच्छे बिंदुओं को उठाया है, जिससे मध्यम वर्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। कृषि क्षेत्र, चिकित्सा क्षेत्र और कई क्षेत्रों को उन्होंने कवर किया है। इसी तरह वत्त मंत्री ने बजट में कई चीजों को सस्ता करने का ऐलान किया है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर टैक्स कम किया है, जिससे इन्हें खरीदना अब आसान होगा। मोबाइल, बैटरी, कपड़े, कैंसर की 36 दवाएं, लेदर जैकेट और कई इलेक्ट्रिक सामान भी अब पहले से सस्ते मिलेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *