गरीब परिवार की बेटी की शादी करवाई

अमृतसर| भगवान श्री कृष्ण के मुख से निकले गीता ग्रंथ का हरेक शब्द सत्य है। इसी ग्रंथ से शिक्षा लेकर श्री गीता सेवा समिति के सदस्य लोगों की सेवा में जुटे हुए है। समिति के सभी सदस्य मिलकर जरूरत परिवारों की सहायता करने के साथ-साथ बेटियों को सिलाई कढ़ाई और अन्य कोर्स करा कर परिवार पालने के काबिल बना देते है। समिति के करीब 200 सदस्य मिलकर गरीब परिवार की बेटी की शादी में घर का सामान भी देते है। चेयरमैन एडवोकेट रजिंदर शर्मा और प्रधान राजीव जोशी की अध्यक्षता में समिति की महिलाओं ने मां और पुरुषों ने पिता बनकर एक गरीब परिवार के बेटी की शादी पर घर में प्रयोग होने वाला सामान भेंट किया। इस मौके पर राजीव जोशी, राजेश शर्मा, सोमेश महाजन, समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *