लुधियाना | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) के प्रसूति एवं स्त्री रोग और आहार विज्ञान विभाग ने आई.ए.पी.ई.एन लुधियाना चैप्टर के सहयोग से गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। ओपीडी और वार्ड में प्रसव पूर्व महिलाओं को गिफ्ट हैम्पर्स बांटे गए। इस दौरान डीएमसी एंड एच प्रबंध सोसायटी के सचिव विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुकेश वर्मा, और प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख प्रो. डॉ. आशिमा तनेजा ने ‘हमारे बच्चे की पहली पुस्तक’ का विमोचन किया, जो माँ और शिशु के विशेष पलों को संजोने के लिए तैयार की गई है। कार्यक्रम में प्रो. डॉ. सुमन पुरी, डॉ. सुनील जुनेजा, डॉ. पूजा टंडन, डॉ. स्वाति जैन समेत अन्य विशेषज्ञों ने योगदान दिया। शहरी स्वास्थ्य केंद्र, शिमलापुरी में डॉ. सुकृति गुप्ता ने भी हैम्पर्स वितरित किए।


