गर्भवती महिला ने कार में दिया बच्चे को जन्म:सूरजपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद मिला, स्टाफ नदारद

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक महिला की डिलीवरी कार के अंदर करानी पड़ी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन गेट पर ताला लटका था और कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। मामला ओडगी लांजीत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जानकारी के मुताबिक, लेबर पेन के बाद परिजन रविवार सुबह महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन केंद्र पर ताला लगा मिला और कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। दर्द से तड़पती महिला को देखकर मौके पर मौजूद स्थानीय महिलाओं ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने कार के अंदर ही महिला का प्रसव कराया। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए करीब दो घंटे बाद अस्पताल खोला गया। इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को भर्ती कर उनका इलाज शुरू किया गया। गांव के लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगा मिला हो। स्टाफ की अनुपस्थिति के कारण ग्रामीण अक्सर परेशान रहते हैं। अब ग्रामीण इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *