गर्भवती महिला-स्कूली बच्चे समेत 5 लोगों को कुत्ते ने काटा:रामानुजगंज में चलती बाइक में दौड़ाकर काट रहा; घायलों का इलाज जारी

बलरामपुर रामानुजगंज नगर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ते जा रहा है। यहां कुत्ते के काटने से अब तक दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। वही गर्भवती महिला, तीन बच्चे सहित पांच लोगों को कुत्ता ने काटकर घायल कर दिया। कुत्ता लोगों को चलती बाइक में दौड़ाकर काट रहा है। सभी घायलों को 100 बिस्तर अस्पताल ले जाया गया जहां सभी का प्राथमिक इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार कुमारी मानवी अपने पिता जितेंद्र प्रजापति के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी, इसी दौरान कुत्ता ने काट लिया, 6 साल की मासूम आदर्श पाल को भी स्कूल जाने के दौरान कुत्ता ने काटकर घायल कर दिया। बाइक से जाने के दौरान काटा गर्भवती महिला प्रियंका सोनी (25 साल) अपने पति रूपेश सोनी के साथ बाइक से जा रही थी, इस दौरान कुत्ते ने काट दिया। 9 साल की बच्ची आर्या और 24 साल के प्रदीप को भी कुत्ता ने काटकर घायल कर दिया। सभी का इलाज चल रहा है यह सभी 10 जुलाई की सुबह घटना 8 से 10 बजे के बीच हुई। चलते बाइक में दौड़ा कर काट रहा है कुत्ता बताया जा रहा है यह कुत्ता चलती बाइक में लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर काट रहा है। इनमें स्कूली बच्चे और गर्भवती महिला अपने स्वजनों के साथ बाइक में जा रहे थे इसी दौरान कुत्ता दौड़ा कर काट लिया। कुत्ता से बचने के चक्कर में कई लोग बाइक से गिर भी गए। लोगों को सतर्क कराया जा रहा। घटना के बाद नगर पालिका ने मुनादी शुरू कर दी है। कुत्तों को पड़कर शहर से बाहर छोड़ा जाएगा। अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि टीम बनाकर निगरानी की जारी है, लोगों को सतर्क किया जा रहा है। पालतू कुत्तों के गले में पट्टा पहन कर रखें। उन्होंने कुत्तों को पकड़ कर शहर से बाहर छोड़ा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *