गर्भवती रूपिंदर कौर आत्महत्या मामले में पति, सास-ससुर और 2 ननदों पर केस

अमृतसर | थाना बी-डिवीजन पुलिस ने रूपिंदर कौर आत्महत्या मामले में पति, सास-ससुर और 2 ननदों के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस में दहेज की मांग को रूपिंदर कौर को आत्महत्या करने के लिए उकसाने की धारा लगी है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी आरोपियों को काबू नहीं किया है। आरोपियों की पहचान पति इंद्रजीत सिंह, ससुर कुलदीप सिंह, सास बीरो निवासी कृष्णा नगर, 2 ननद कंवलजीत कौर निवासी जगदेव खर्द और करनजीत कौर निवासी नौशहरा पन्नुओं के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के ताया नरिंदर सिंह निवासी गांव दशमेश नगर जंडियाला ने बताया दहेज में कार न लाने पर रूपिंदर कौर को तंग परेशान करते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *