प्रदेश में नया शिक्षा सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग के जारी आदेश के अनुसार सभी स्कूल सुबह 7 से 11 बजे तक ही लगेंगे। यह व्यवस्था मंगलवार 17 से 21 जून तक लागू होगी। आदेश का पालन सभी सरकारी शालाओं, अनुदान प्राप्त शालाओं, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं और निजी स्कूलों को करना होगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि गर्मी की वजह से छात्रों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की वजह ये यह निर्णय लिया गया है। 23 जून से सभी स्कूल सामान्य दिनों की तरह ही संचालित होंगे।


