गर्मी ने सताया, दिन का पारा 5.3 डिग्री बढ़कर 38 पहुंचा

भास्कर न्यूज | अमृतसर 2 दिन राहत के बाद गर्मी ने बुधवार को फिर अपने तेवर दिखाए। दिन का पारा 5.3 ​डिग्री की बढ़त के साथ 38 डिग्री पहुंच गया। वहीं रात के पारा 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को धूप ने लोगों को बेहाल किया। लोग घरों में एसी और कूलरों के आगे बैठे रहे। मौसम विभाग की मानें तो वीरवार और शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है। वहीं शनिवार-रविवार को बादल छाए रहने की उम्मीद है। सोमवार 23 जून को तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन का तापमान तो 34 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके बाद मंगलवार से फिर मौसम साफ रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *