जामताड़ा |गर्मी में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आसनसोल-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-आसनसोल स्पेशल ट्रेन शुरू करने का फैसला किया है। इससे यात्रियों को 23,000 अतिरिक्त बर्थ मिलेगी। गर्मी के मौसम में यात्रा की मांग बढ़ जाती है, जिससे टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। रेलवे यात्रियों को आरामदायक सफर देने के लिए यह कदम उठा रहा है।01145 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-आसनसोल स्पेशल 7 अप्रैल 2025 से 23 जून 2025 तक हर सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन 11:05 बजे सीएसएमटी से रवाना होगी और तीसरे दिन 02:50 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वहीं, 01146 आसनसोल-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल 9 अप्रैल 2025 से 25 जून 2025 तक हर बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन 21:00 बजे आसनसोल से रवाना होगी और तीसरे दिन 08:15 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस(सीएसएमटी)पहु ंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल्टी समेत पूर्व रेलवे क्षेत्र के 16 स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित डिब्बे होंगे। इन ट्रेनों की बुकिंग की तारीख जल्द घोषित की जाएगी।


