गर्मी से राहत के लिए सूरजपुर में पहल:वरिष्ठ नागरिक संघ ने 15 स्थानों पर शुरू किया नि:शुल्क जल प्याऊ; खराब हैंडपंपों की हुई मरम्मत

सूरजपुर जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए शहर के 15 प्रमुख स्थानों पर नि:शुल्क जल प्याऊ की व्यवस्था की गई है। वरिष्ठ नागरिक संघ ने लोगों को राहत दिलाने यह पहल की। इसके साथ संघ जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को रोजाना सुबह शुद्ध और गरम नाश्ते बांटता है। वहीं, जिले में सुशासन तिहार 2025 के तहत पेयजल समस्या का समाधान किया जा रहा है। जनपद पंचायत भैयाथान क्षेत्र में हैंडपंप मरम्मत अभियान शुरू हुआ है। जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत जनार्दनपुर में तीन खराब हैंडपंपों की मरम्मत सरपंच की मौजूदगी में की गई। वरिष्ठ नागरिक संघ की पहल वरिष्ठ नागरिक संघ द्वारा मेन रोड पर अशोक पेट्रोल पंप, हरिदास अग्रवाल के निवास, बाजार पाड़ा स्थित रामानुग्रह उपाध्याय के प्रतिष्ठान समेत कई स्थानों पर प्याऊ लगाए गए हैं। नेहरू पार्क रोड, महुवापाड़ा रोड, भैंयाथान रोड और नवापाड़ा में भी प्याऊ की व्यवस्था की गई है। संघ का सामाजिक कार्यों में योगदान वरिष्ठ नागरिक संघ सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है। संघ जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को प्रतिदिन सुबह शुद्ध और गरम नाश्ते का वितरण करता है। सर्दियों में गरीबों को कंबल और गरम कपड़ों का वितरण भी किया जाता है। संघ के संयोजक लालचंद अग्रवाल, संरक्षक हरिदास अग्रवाल और बांके बिहारी अग्रवाल, अध्यक्ष अनिल गोयल, उपाध्यक्ष आर.एस. मिश्रा, प्रवक्ता एस.के. तिवारी और कोषाध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने सभी स्थानों पर जाकर प्याऊ का शुभारंभ किया। यह जानकारी संघ के प्रवक्ता एस.के. तिवारी ने दी। जनार्दनपुर में 3 और लक्ष्मणपुर में 2 हैंडपंप की मरम्मत जनपद पंचायत भैयाथान क्षेत्र के जनार्दनपुर में 3 खराब हैंडपंपों की मरम्मत सरपंच की मौजूदगी में की गई। इससे ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिली है। ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर में भी दो हैंडपंपों को सुधारा गया है। समस्याओं का तुरंत समाधान इससे क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिली है। सुशासन तिहार 2025 के तहत जिले में मिले आवेदनों के आधार पर नागरिकों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा रहा है। जनपद पंचायत भैंयाथान की यह पहल ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *