गर्ल्स कॉलेज में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित:म्यूजिकल चेयर गेम में छात्राओं के साथ स्टाफ ने लिया भाग, विजेताओं को किया सम्मानित

झालावाड़ के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में खेल प्रकोष्ठ और महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल डॉ. चारुलता तिवारी ने इन खेल गतिविधियों का शुभारंभ किया। शुभारंभ के अवसर पर प्राचार्या डॉ. तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने स्वस्थ रहने के महत्व पर जोर दिया और छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। आयोजित प्रतियोगिताओं में म्यूजिकल चेयर गेम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में रीतिका जोनवाल ने प्रथम, नीर गौतम ने द्वितीय और पायल पुम्बद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी म्यूजिकल चेयर गेम में महिला स्टाफ सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। इसमें प्राचार्या डॉ. चारुलता तिवारी प्रथम, धापू द्वितीय और डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ तृतीय स्थान पर रहीं। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की विशाख ने पहला स्थान हासिल किया। बीए तृतीय सेमेस्टर की निशा दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि बीएससी तृतीय सेमेस्टर की ईक्षिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन खेल गतिविधियों के सफल संचालन में खेल प्रकोष्ठ प्रभारी अजय मीणा और महिला प्रकोष्ठ प्रभारी धापू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विनय यादव, मनोज मीणा, राबिया सिंह, डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ, डॉ. नेहा पालीवाल, खुशबू विजय, हेमंत गीणा, रामनिवास मीणा और राजेंद्र सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *