गलता मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला:मंदिर में सेवा पूजा करते कुल्हाड़ी से किया हमला, हाथ में 27 टांके आए

सवाई माधोपुर के पुराने शहर स्थित गलता मंदिर के पुजारी पर एक असामाजिक तत्व ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। फिलहाल पुजारी लक्ष्मीकांत उर्फ रमाकांत (49) पुत्र मीठालाल शर्मा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कुल्हाड़ी से हाथ पर 27 टांके आए लक्ष्मीकांत उर्फ रामाकांत ने बताया बताया कल शाम को करीब 6.00 गलता मंदिर में सेवा पूजा का काम कर रहे थे। इसी दौरान रतन सैनी पीछे से आया और उसने कुल्हाड़ी से हमला करने का प्रयास किया। जिसे उन्होंने हाथ से रोक लिया, लेकिन कुल्हाड़ी का वार हाथ पर गया। जिससे उनके हाथ में करीब 27 टांके आए है। इसी के साथ ही हाथ का अंगूठा डिसलोकेट हो गया। घटना के बाद आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। वहीं पुजारी को उनके परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसके बाद उनका जिला अस्पताल में उपचार करवाया और कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गलता मंदिर के पुजारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि पूर्व में भी कई बार रामरतन सैनी जागरण के दौरान पथराव की घटना को अंजाम दे चुका है। जिसे उनकी ओर से नजरअंदाज कर दिया। जिसके बाद आज आरोपी रत्न सैनी ने जानलेवा हमला किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *