गलत दवाई खाने से नगर निगम के सफाई कर्मचारी की मौत हुई

लुधियाना| गलत दवाई खाने की वजह से नगर निगम के कर्मचारी की सोमवार को मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान बलवीर सिंह पुत्र चंद राम वासी जावदी खुर्द, दुगरी के रूप में हुई है। मामले में थाना दुगरी से जांच अधिकारी सुखदेव राज ने बताया, पुलिस को अस्पताल से व्यक्ति के मौत की जानकारी मिली थी। मृतक नगर निगम जोन-बी में बतौर सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता था। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। वह अपने दो बच्चों के साथ रह रहे थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार को गलती से जहरीली दवाई खा ली। उसके बाद निजी अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फ़िलहाल पोस्टमार्टम करवाने के लिए उनके शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेजा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *