जालंधर| नीमा की मासिक संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को डॉ. एसपी डालिया की अध्यक्षता में हुआ। इसमें शहर के प्रमुख हार्ट स्पेशियलिस्ट डॉ. बलराज गुप्ता मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। सेक्रेटरी डॉ. राजीव धवन ने नीमा सदस्यों का स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम में डॉ. परविंदर बजाज को नीमा के राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. बलराज गुप्ता ने स्ट्रोक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्ट्रेस, आज-कल के रहन-सहन और गलत खानपान से रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके उपचार में लापरवाही बरतने पर भयंकर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। डॉक्टर एसपी डालिया ने नीमा के नए सदस्यों का धन्यवाद किया। इस मौके पर डॉक्टर राजीव धवन, डॉ. अनिल नागरथ, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. उरफान, डॉ. वरुण अग्रवाल, डॉ. अंकुर गौतम मौजूद रहे।


