गलन‌ बढ़ने से लोगों घरों में दुबके:सवाई माधोपुर में छाया रहा घना कोहरा और‌ धुंध

सवाई माधोपुर में धुंध और कोहरे का दौर जारी है। यहां पिछले कुछ समय से यहां घना कोहरा और धुंध देखा जा रहा है। गुरूवार को सुबह को‌ यहां घना कोहरा और धुंध छाई रही। इस दौरान यहां सुबह साढ़े सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। वहीं बुधवार को दस बजे बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए, जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। हालांकि इस दौरान यहां रूकी रूक ठंडी हवाएं चलती रही। शाम को धूप जाने के साथ गलन महसूस की गई। गलन के चलते यहां रात को जल्दी ही बाजार सूनसान हो गए। गुरूवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से सवाई माधोपुर में विजिबिलिटी 50-60 मीटर तक रही। न्यूनतम तापमान रहा स्थिर सवाई‌ माधोपुर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। पिछले दो तीन दिन में सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान फिर से एक बार सिंगल डिजिट में पहुंच गया।यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में एक सप्ताह बाद पारा डबल डिजिट में पहुंचा है। कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार जनवरी के आगामी दो सप्ताह तक सवाई माधोपुर में तेज ठंड पड़ने की संभावना है। इस दौरान सवाई माधोपुर में घना कोहरा छाया रहने और शीतलहर के आसार है। ठंडी हवाओं के चलते यहां गलन बनी रहेगी। जिससे जनजीवन प्रभावित रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *