गला घोंटकर पत्नी को मारा फिर पति लगाई फांसी:कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश, दीवार पर लिपस्टिक से लिखा ‘राजेश विश्वास’, चरित्र संदेह में हत्या की आशंका

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कमरे में पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घर के अंदर पत्नी बिस्तर पर मृत पड़ी थी, जबकि पति पंखे से फांसी पर लटका मिला, जहां दीवार में लिपस्टिक से राजेश विश्वास का नाम और उससे पत्नी की बात करने और मिलने जैसी बातें लिखी है। आशंका है कि चरित्र संदेह के चलते पहले पति ने गला घोंटकर पत्नी को मार दिया फिर उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि भूकंप कार्यालय के पास अटल आवास निवासी राज तांबे और नेहा उर्फ शिवानी तांबे ने करीब 10 साल पहले लव मैरिज किया था। दोनों लायंस कंपनी में सफाईकर्मी का काम करते थे। उनके तीन बच्चे हैं। दोनों पति-पत्नी सोमवार को दोपहर तक घर से बाहर नहीं निकले, जिस पर मोहल्ले में ही रहने वाली नेहा की मां रीना चिन्ना उन्हें देखने के लिए घर गई। तब घर का दरवाजा बंद था, वो धक्का देकर दरवाजा खोलकर अंदर गई तो उनकी बेटी नेहा उर्फ शिवानी बिस्तर पर मृत पड़ी थी। वहीं उनका दमाद पंखे में फांसी के फंदे पर झूल रहा था। पति पत्नी की लाश मिलने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। इस घटना की जानकारी मिलते सरकंडा पुलिस व फोरेसिंक टीम भी मौके पर पहुंच गई। दीवार पर लिपस्टिक से लिखा नाम और नंबर घर के अंदर दीवार पर लिपस्टिक से ‘राजेश विश्वास’ नाम और मोबाइल नंबर लिखा है। साथ ही लिखा यह भी लिखा है कि उसकी पत्नी मोबाइल पर बात करते पकड़ी गई। ऊर्जा पार्क में वो भी पकड़ी गई थी। इसके अलावा एक पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पति ने अपनी मौत के लिए राजेश विश्वास को जिम्मेदार ठहराया है। 10 साल पहले किया था प्रेम विवाह पुलिस के मुताबिक, मृतका नेहा उर्फ शिवानी तांबे ने 10 साल पहले राज तांबे से प्रेम विवाह किया था। दंपती के तीन बच्चे हैं। चरित्र संदेह को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मां ने धक्का देकर खोला दरवाजा… दिखा खौफनाक नजारा दोनों घर से बाहर नहीं दिखे तो नेहा की मां रीना उनका हाल जानने पहुंचीं। काफी देर तक आवाज देने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोला। अंदर घुसते ही बेटी और दामाद की लाश देखकर वे बेसुध हो गईं। पत्नी के गले में खरोंच, हत्या की आशंका फॉरेंसिक टीम की प्राथमिक जांच में नेहा के गले पर खरोंच के निशान मिले हैं। इससे आशंका है कि राज ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की और फिर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *