रांची | डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित सेटेलाइट चौक के पास सुनील मिंज उर्फ छोटू का गला रेत कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इस मामले में सुनील के भाई अजय मिंज ने मनोज कुम्हार के विरुद्ध जानलेवा हमला का मामला डोरंडा थाना में दर्ज कराया है। जिसमें बताया है कि 31 मार्च की शाम 5.30 से 6 बजे के बीच सुनील मिंज पर जानलेवा हमला किया गया। सुनील मिंज को रिम्स में भर्ती कराया गया है।


