गली में सीवर का पानी जमा, लोग परेशान

भास्कर न्यूज | जालंधर वार्ड- 84 की गली नंबर-एक में सीवर जाम से लोग परेशान हैं। इसके लिए लोगों ने निगम में शिकायत भी दर्ज कराई है। इसके बावजूद भी सीवर की सफाई का काम नहीं हो सका है। गली में नियमित सीवर का पानी भरा होने से बीमारी फैलने का खतरा भी बना है। स्थानीय निवासी रंजीत कौर ने कहा कि इसके लिए निगम में शिकायत की है। इसके बावजूद भी सीवर की समस्या का हल नहीं हो सका है। छोटे बच्चों को भी गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है, अगर निगम ने समस्या का हल नहीं किया, तो वीरवार को लोग नगर निगम के खिलाफ धरना देंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। यहां पर तीन महीने से सीवर जाम से लोग बेहाल हैं। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायतें कीं, लेकिन हल नहीं हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *