शाजापुर जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने 24 साल के युवक कन्हैया लाल की जान बचा ली। चिकन खाते समय उसके गले में हड्डी फंस गई थी, जिसकी वजह से उसे सांस लेने में भारी तकलीफ हो रही थी। कांच निवासी कन्हैया लाल रविवार रात को खाना खा रहे थे, तभी अचानक हड्डी उनके गले में अटक गई। इसके बाद उन्हें बोलने और कुछ भी निगलने में बहुत परेशानी होने लगी। हालत बिगड़ते देख परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर की फुर्ती से बची जान अस्पताल में मौजूद डॉक्टर तेजपाल सिंह जादौन ने मामले की गंभीरता को देखा और तुरंत ऑपरेशन करने का फैसला लिया। उन्होंने सावधानी से गले में फंसी हड्डी को बाहर निकाल लिया। ऑपरेशन के बाद कन्हैया लाल अब पूरी तरह खतरे से बाहर हैं और उन्होंने राहत की सांस ली है। सावधानी बरतने की सलाह मरीज के परिवार ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ का शुक्रिया अदा किया है। डॉक्टर तेजपाल सिंह ने लोगों को सलाह दी है कि खाना खाते समय सावधानी बरतें और ऐसी किसी भी इमरजेंसी में बिना देरी किए अस्पताल पहुंचें।


