गवर्नमेंट कॉलेज खैरथल में एनएसएस शिविर, स्वयंसेवकों ने किया जुंबा:कॉलेज परिसर में सफाई की, छात्रों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी

गवर्नमेंट कॉलेज खैरथल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वयंसेवकों को कानूनी अधिकारों और मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस के लक्ष्य गीत के साथ हुआ, जिसके बाद स्वयंसेवकों ने जुंबा किया। इसके उपरांत, सभी स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए कॉलेज परिसर की साफ-सफाई की। शिविर के दौरान महिला नीति एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में एक विचार सत्र आयोजित किया गया। इसमें एडवोकेट मुकेश ने कानूनी जागरूकता पर व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों, दहेज निषेध अधिनियम, संपत्ति का अधिकार और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी साक्षी जैन और सरस्वती मीणा ने एडवोकेट मुकेश को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया। सांस्कृतिक सत्र में रिया, दीपक, पूजा, हीना, मुस्कान, मनीषा और दीपा सहित कई छात्रों ने विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपक कुमार ने किया। सांस्कृतिक सत्र के बाद स्वयंसेवकों को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की जानकारी दी गई और मतदान जागरूकता की शपथ दिलाकर शिविर का समापन किया गया। इस एक दिवसीय शिविर को सफल बनाने में विक्रम सिंह, मनोज गुप्ता, आशीष शर्मा, सौम्या बारेठ और प्रभुदयाल ने सहयोग प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *