पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया की धर्मपत्नी अनीता कटारिया ने शनिवार को परिवार सहित दुर्ग्याणा तीर्थ में माथा टेका। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के मुख्य पुजारियों की तरफ से उन्हें प्रभु का प्रसाद आशीर्वाद के रूप में भेंट किया। इस मौके पर उनके साथ संजय कपूर, पिंक राज ने दुर्ग्याणा तीर्थ का चित्रपट देकर सम्मानित किया।


