गहनों की लालच में महिला को मार डाला…शव को जलाया:लिफ्ट देकर डैम घुमाया,काम दिलाने झांसा देकर बंद मकान में रखा; 10 महीने बाद आरोपी अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कोडार डैम के पास महिला की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस ने 10 महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला मड़ई मेला देखकर अपनी बड़ी बहन की घर से लौट रही थी। इस दौरान उनसे आरोपी से लिफ्ट मांगी थी। महिला को महासमुंद छोड़ने का झांसा देकर आरोपी कोडार डैम घुमाने ले गया। बाद में काम दिलाने और साथ रखने का भरोसा देकर घर के पीछे लंबे समय से बंद मकान में महिला को करीब डेढ़ माह तक रखा। जब महिला घर जाने की जिद करने लगी। तब आरोपी ने गहनों की लालच में उसकी हत्या की साजिश रची। आरोपी महिला को महासमुंद छोड़ने का बहाना बनाकर बाइक में बैठाया और उलट कोडार बस्ती के कच्चे रास्ते से सागौन जंगल ले गया। जहां उसने साड़ी से गला घोंटकर शव को आग लगा दी। जांच में सामने आया है कि आरोपी सूरज ध्रुव साल 2018 में अपनी पत्नी संतोषी ध्रुव की हत्या के मामले में दिसंबर 2024 तक जेल में सजा काट चुका है। जेल से रिहा होने के बाद वह अपनी बहन और जीजा के घर ग्राम कौंवाझर में रह रहा था। मामला तुमगांव थाना क्षेत्र का है। देखिए पहले ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, 2 अप्रैल 2025 को कोडार डैम के उलट सागौन जंगल में एक अज्ञात महिला का जला हुआ और क्षत-विक्षत शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और डीएनए परीक्षण कराया। जांच के बाद मृतका की पहचान धमतरी निवासी सुनीता रजक (55) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। पता चला कि सुनीता रजक अपनी बड़ी बहन के घर ग्राम पटेवा मड़ई मेला देखने आई थी। वहां से महासमुंद जाने के लिए उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति से मोटरसाइकिल पर लिफ्ट ली थी। इसके बाद से वह लापता हो गई थीं, जिसकी गुमशुदगी पटेवा थाने में दर्ज कराई गई थी। शव की पहचान के बाद पुलिस ने लगातार आरोपी की तलाश जारी रखी। जांच के दौरान खल्लारी थाना क्षेत्र के खुंटेरी गांव निवासी सूरज ध्रुव का सुराग मिला। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। बताया कि 30 जनवरी को उसने पटेवा बस्ती के नंदी चौक के पास सुनीता को बाइक में बैठाया था। महासमुंद छोड़ने का झांसा देकर कोडार डैम घुमाया महिला को महासमुंद छोड़ने का झांसा देकर कोडार डैम घुमाने ले गया। बाद में काम दिलाने और साथ रखने का भरोसा देकर अपने जीजा के घर के पीछे लंबे समय से बंद मकान में सुनीता को करीब डेढ़ माह तक रखा। जब महिला घर जाने की जिद करने लगी, तब गहनों की लालच में हत्या की साजिश रची। साड़ी से गला घोंटकर हत्या, शव जलाया मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में आरोपी ने महिला को महासमुंद छोड़ने का बहाना बनाकर बाइक में बैठाया और उलट कोडार बस्ती के कच्चे रास्ते से सागौन जंगल ले गया। सुनसान जगह देखकर बाइक खराब होने का बहाना बनाया और पीछे से साड़ी खींचकर महिला का गला दबाकर हत्या कर दी। गहने और मोटरसाइकिल जब्त इसके बाद गहने निकालकर पहचान छुपाने के लिए शव को जंगल में ले जाकर जला दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतका के दो नग सोने के टॉप्स, एक सोने का झुमका, दो नग चांदी की पायल, छह नग चांदी की बिछिया और बाइक (CG 06 GA 3140) जब्त की है। …………………………… यह खबर भी पढ़ें… ढाबा मालिक ने चाकू गोदकर मार डाला LIVE VIDEO: दुर्ग में 80 हजार उधार लिया था; पैसे मांगने आया युवक तो कर दी हत्या छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। मामला नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिवारा का है। अहिवारा रेलवे क्रॉसिंग मार्केट के पास स्थित ‘बिहार ढाबा’ में रविवार देर शाम ढाबा संचालक आशुतोष कुमार और 2 युवकों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *