गहलोत के करीबी नेता के ठिकानों पर CGST का छापा:उदयपुर में आफिस में चल रहा सर्च अभियान, कई दस्तावेज जब्त किए

उदयपुर में कांग्रेस नेता दिनेश खोडनिया की फर्मों पर सीजीएसटी (CGST) की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाइवे पर डबोक इलाके में खोडनिया के ऑफिस पर कार्रवाई चल रही है। उदयपुर के ठिकाने पर भी आज दूसरे दिन सीजीएसटी का सर्च अभियान जारी है। खोडनिया डूंगरपुर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाते हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी(एआईसीसी) के सदस्य भी हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर में सीजीएसटी (CGST) की टीमें डबोक स्थित केआरई अरिहंत पहुंचीं। इसके बाद टीम ने कई लोगों से पूछताछ करते हुए दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया है। खोड़निया के बेटे आदिश खोड़निया ग्रुप का संचालन करते हैं। इससे पहले 18 दिसंबर 2024 को ED ने डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में उनके घर और ऑफिस पर छापेमारी की थी। ज्वेलरी और रियल स्टेट का कारोबार
खोड़निया ज्वेलरी और रियल स्टेट कारोबार से जुड़े हैं। सागवाड़ा सहित कई जगह उनका काम फैला है। जीएसटी की कार्रवाई सागवाड़ा उनके ऑफिस पर हुई है। खोड़निया के भाई नरेंद्र खोड़निया सागवाड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष रह चुके है। 2023 में ईडी ने की थी कार्रवाई
13 अक्टूबर 2023 को ईडी की टीम ने दिनेश खोड़निया के सागवाड़ा ऑफिस पर छापेमारी की थी। उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। पेपर लीक और बाबूलाल कटारा से नाम जुड़ने के बाद ईडी ने उनके ऑफिस पर तलाशी ली गई थी। उस कार्रवाई के बाद से आज तक ईडी की ओर से कोई डिटेल सामने नहीं आई है। खबर को अपडेट किया जा रहा है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *