गहलोत बोले-राहुल गांधी को धमकी देने वाले को बीजेपी निकाले:डोटासरा और जूली ने कहा- गोडसे की विचारधारा को मानने वाले अब भी गांधी से डरते हैं

बीजेपी प्रवक्ता के लाइव टीवी पर राहुल गांधी को गोली मारने का बयान देने पर कांग्रेस नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी से माफी मांगने और राहुल गांधी को मारने की धमकी देने वाले बीजेपी प्रवक्ता को पार्टी से निकालने की मांग की है। केरल में एक न्यूज चैनल पर लद्दाख हिंसा पर लाइव बहस के दौरान बीजेपी की तरफ से बोलने आए पूर्व ABVP नेता प्रिंटू महादेव ने कहा था कि राहुल गांधी को सीने में गोली मार दी जाएगी। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लाइव टीवी पर भाजपा प्रवक्ता का जान से मारने की धमकी देना निंदनीय है। एक लोकतंत्र में ऐसी भाषा और इस सोच का कोई स्थान नहीं है। यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभी तक बीजेपी ने ऐसा बयान देने वाले प्रवक्ता पर कोई कार्रवाई नहीं की। राहुल गांधी लगातार महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। इससे ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी प्रवक्ता इस तरह के बयान दे रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को माफी मांगनी चाहिए। प्रवक्ता को पार्टी से निकालें। इस प्रकार की सोच वाले लोग सत्ता में हैं, इनका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है, होता तो ऐसे बयान नहीं देते। राहुल गांधी लगातार वोट चोरी, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा रहे हैं। इन मुद्दों पर उन्हें मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा पूरी तरह बौखलाई हुई है और हताशा में ऐसी हरकतें कर रही है। विदेश दौरे में राहुल गांधी की लोकेशन सार्वजनिक कर देते हैं, यह सुरक्षा में सेंध गहलोत ने कहा- बीजेपी प्रवक्ता के इस बयान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का रहना चिंता की बात है। देशवासी सोच रहे हैं कि राहुल गांधी पर जब इस तरह का कमेंट हो सकता है तो बाकी का क्या होगा? बीजेपी का चाल, चरित्र, चेहरा अब कहां चला गया? इस पूरे मामले में बीजेपी की घृणा, नफरत की राजनीति उजागर हुई है। राहुल गांधी विदेश जाते हैं तो उनकी लोकेशन सार्वजनिक कर देते हैं, यह उनकी सुरक्षा को खतरे में डालना है, यह सुरक्षा में सेंध है। एक तरफ सरकार ने उन्हें सुरक्षा दी है, दूसरी तरफ आप उनकी लोकेशन सार्वजनिक कर देते हो? आप चाहते क्या हैं? जूली बोले- गोडसे की विचारधारा को मानने वाले गांधी से डरते हैं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- एक बीजेपी प्रवक्ता ने लाइव टीवी पर गोली मारने की धमकी देना बेहद निंदनीय और गंभीर चिंता का विषय है। यह दिखाता है कि गोडसे की विचारधारा को मानने वाले लोग अब भी गांधी से उतने ही डरते हैं और उनके मंसूबे अभी भी वही हैं। बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार और वोट चोरी से जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने वाले राहुल गांधी के प्रति इतनी नफरत भाजपा की सोच है। बीजेपी नेताओं पर राजनीतिक टिप्पणी तक पर जेल, नेता प्रतिपक्ष को गोली मारने की धमकी पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं जूली ने कहा- बीजेपी नेताओं के बारे में जहां राजनीतिक टिप्पणी करने पर भी जेल हो जाती है, वहां नेता प्रतिपक्ष को जान से मारने की धमकी देने पर सरकार या बीजेपी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह आश्चर्यजनक है कि गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? ऐसे प्रवक्ता को न पार्टी से निकाला गया है और न ही कोई कानूनी कार्रवाई की गई है। डोटासरा बोले- राहुल गांधी को धमकी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स पर लिखा- मोदी सरकार के संरक्षण में पनपी नफ़रत और हिंसक राजनीतिक सोच का नतीजा है कि राहुल जी और गांधी परिवार को बार-बार हत्या की धमकी दी जाती है। भारत की एकता और अखंडता के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जी की शहादत देश झेल चुका है। ऐसे में नेता विपक्ष को ये धमकी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। केंद्र सरकार और गृहमंत्री अमित शाह चुप क्यों हैं? अगर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि मोदी सरकार नफ़रत और हिंसक राजनीति को बढ़ावा दे रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *