गांजा के साथ तस्कर को पकड़ा:थैले में छुपाकर भाग रहा था, 13 हजार कीमत का 980 ग्राम गांजा जब्त

उदयपुर की खेरवाड़ा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ 48 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए 980 ग्राम गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चलाए जा रहे अभियान चलाया जा रहा है। बावलवाड़ा थानाधिकारी गणपत सिंह, एएसआई दिग्विजय सिंह, हेड कॉन्स्टेबल नरेश जाब्ते के साथ महुदरा रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक सड़क किनारे थैला लेकर खड़ा दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने संदिग्ध युवक को घेरकर पकड़ा। युवक के पास थैले में अवैध गांजा पाया गया, जिसकी मात्रा 980 ग्राम पाई गई। इसकी अनुमानित कीमत 13 हजार बताई गई। इस पर पुलिस ने आरोपी बावलिया मुबारक भाई पुत्र अबू भाई निवासी धोली पोल बढ़वन, सुरेन्द्रनगर गुजरात को गिरफ्तार कर लिया। बता दें, एक दिन पहले भी खेरवाड़ा पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 लाख की एमडीएमए जब्त कर आरोपी मोहम्मद अफजल पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी करावाड़ा को गिरफ्तार किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *