भास्कर न्यूज | बालोद गांजा तस्करी के दो मामले में महिला सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को रिमांड मंे भेजा। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिला कि तीन व्यक्ति बाइक में चारामा से बालोद की ओर आ रहे हैं। बाइक में गांजा रखकर तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद रानीमांई मंदिर के पास ग्राम नर्रा में चेकिंग किया गया। पूछताछ में बाइक सवार तीनों ने अपना नाम व पता महेन्द्र कुंजाम निवासी जैसाकर्रा पथर्रीपारा चारामा, जितेन्द्र निषाद, नोमेन्द्र रजक बताया। बाइक के डिग्गी में 4 किलो गांजा रखे थे। जिसे जब्त कर धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। ओड़िशा से गांजा को लाकर बालोद जिले में तस्करी की प्लानिंग थी। वहीं दूसरे मामले में गांजा बिक्री करते ग्राम बी-जामगांव की 26 वर्षीय धनेश्वरी को गिरफ्तार किया गया। बाड़ी से 607 ग्राम गांजा जब्त हुआ है। तीन कैरी थैला मिला। पूछताछ के दौरान गांजा को घर में बिक्री के लिए रखने की बात स्वीकार की। गांजा जब्त कर धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


