गांधी नगर के नाले में कचरा जमा सड़क पर बह रहा दूषित पानी

बाड़मेर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में नाले में कचरा जमा होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाले की नियमित सफाई नहीं होने से कचरा जमा हो गया है, जिसके चलते गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल रहा है। दुर्गंध और मच्छरों के पनपने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। – किशोर सिंह की रिपोर्ट। बाड़मेर | शहर के शास्त्री नगर अंडरब्रिज क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से सड़क पर गंदा पानी फैला हुआ है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से आवागमन बाधित हो रहा है और फिसलन के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। नाली की निकासी सही नहीं होने और समय पर सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी अंडरब्रिज की सड़क पर फैल रहा है। मच्छरों के पनपने से बीमारियों की आशंका ई है। – अनिल कुमार पूनड़ की रिपोर्ट। चौहटन । महादेवपुरा राजस्व गांव बीजराड़ से चौहटन की मुख्य सड़क को जोड़ने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क पिछले कई वर्षों से बदहाली का शिकार बनी हुई है। जर्जर हालत में पहुंच चुकी इस सड़क के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क वर्ष 2006-07 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई थी। इसके बाद वर्ष 2014-15 में केवल नाम मात्र का पेचवर्क कर दिया गया, लेकिन उसके बाद से आज तक न तो सड़क का डामरीकरण हुआ और न ही कोई समुचित मरम्मत करवाई गई। परिणामस्वरूप सड़क की हालत दिन-ब-दिन और खराब होती जा रही है। वर्तमान में सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, टूटी हुई सतह और उखड़ी परतें बनी हुई हैं, जो लगातार दुर्घटनाओं को न्योता दे रही हैं।3 – नेमीचंद की रिपोर्ट… बाड़मेर | शहर के बलदेव नगर क्षेत्र में किसान छात्रावास के पीछे काफी समय से खुला नाला लोगों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। नाले के आगे निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी जमा होकर आसपास फैल रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खुले नाले में लगातार गंदा पानी भरा रहने से दुर्गंध फैल रही है और मच्छर व अन्य कीट पनप रहे हैं। इससे मलेरिया फैलने की आशंका बढ़ गई है। – किशन सिंह की रिपोर्ट।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *