गांधी मेमोरियल अस्पताल में आग:महिला की सर्जरी के दौरान गायनी ओटी में आग, मरीज भागे; मृत नवजात का शव झुलसा

गांधी मेमोरियल अस्पताल की गायनी ओटी में रविवार दोपहर अचानक आग भड़क उठी। इस दौरान ओटी में एक महिला की सर्जरी चल रही थी। आग फैलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। ओटी के अंदर एक नवजात का अधजला शव मिला, जिसे महिला के पेट में मृत बताया जा रहा है। गनीमत रही कि महिला मरीज को तुरंत दूसरी ओटी में शिफ्ट कर सुरक्षित बाहर निकाला। अस्पताल में फायर अलार्म नहीं गायनी की विभागाध्यक्ष डॉ. बीनू कुशवाह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण ओटी में धुआं उठने लगा और आग फैल गई। इससे अफरा-तफरी मच गई और मरीज अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अस्पताल में फायर अलार्म की व्यवस्था नहीं है। शिशु रोग, नाक-कान-गला और नेत्र रोग विभागों में भी फायर सुरक्षा कमजोर पाई गई। ओटी के ऊपर बच्चा वार्ड है। हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत बच्चों को अन्य वार्डों में सुरक्षित शिफ्ट कराया। नगर निगम की दो दमकलों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि ऑपरेटर थिएटर में सर्जरी चल रही थी। महिला सुरक्षित बाहर निकली। मृत बच्चे ने जन्म लिया, उसी समय यह घटना हो गई। महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन बच्चे का शव वहां छूट गया। जो गंभीर रूप से झुलस गया। कोई लापरवाही नहीं हुई है। -अस्पताल में फायर अलार्म की व्यवस्था नहीं है। अस्पताल के शिशु रोग, नाक-कान-गला और नेत्र रोग विभागों में भी फायर सुरक्षा कमजोर पाई गई। पहले से बनी फायर अलार्म प्रणाली बंद थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *