गांधी वनिता आश्रम में नाबालिग लड़की की मौत, दो महीने में दूसरी

भास्कर न्यूज | जालंधर गांधी वनिता आश्रम में नाबालिग लड़की की मौत हो गई। सांस लेने में तकलीफ के चलते उसे सोमवार सुबह सिविल अस्पताल में इलाज को दाखिल करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अनाथ बच्चों के इस आश्रम में 2 महीने में ये दूसरी मौत है। इससे पहले 21 नवंबर 2025 को बाथरूम में गिरने से एक 17 साल की लड़की की मौत हो गई थी। वह बाथरूम में बेहोश मिली थी। बताया जा रहा है कि जिस लड़की की सांस की दिक्कत के चलते मौत हुई है, उसे एक साल पहले ही बाल गृह में लाया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मामले संबंधी डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि लड़की को पहले से ही हेल्थ प्राब्लम थीं। आज उसे सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उसे जालंधर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। मौत को लेकर किसी पर शक नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जानकारी सामने आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *