पलारी| ग्राम पंचायत सांगली में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सरपंच तुलज कुमार, बालमुकुंद साहू, पंचगण चमेली साहू, मोना साहू, चित्रलेखा साहू, बंसती सेन, जागेश्वरी निर्मलकर और ग्रामीणजन शामिल हुए। ग्राम पंचायत देवकोट में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें जिला पंचायत के सभापति तेजराम साहू, जनपद सदस्य गुरुर गुलाब सिन्हा, सरपंच उषा उइके, सचिव भोजू राम, तारेन्द्र कुमार, कमलेश साहू, रोजगार सहायक दीनू, दानी, राघवेंद्र और पंच मौजूद रहे।


